बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान के साथ फिल्मों में काम करना हर कलाकार का सपना होता है। सलमान खान के बारे में यह कहा जाता है कि अगर कोई भी कलाकार सलमान खान के साथ फिल्मों में काम करने में सफल हो गया तब बॉलीवुड में उसकी सफलता निश्चित है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में आती है जो सलमान खान के बेहद करीबी मित्रों में से एक है। सोनाक्षी सिन्हा ने तो अपने फिल्मों का डेब्यू भी सलमान खान के साथ ही किया था। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। सलमान की फिल्म दबंग से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सलमान के साथ देखी जाती है। सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली है और इस फिल्म में बेहतर परफॉरमेंस देने के लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
सलमान की आगामी फिल्म के लिए सोनाक्षी ने कसी कमर
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की बड़े पर्दे पर कोई भी फिल्म जब रिलीज होती है तब उसका सुपर हिट होना तय माना जाता है। यही वजह है कि सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने के दौरान जी तोड़ मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल सलमान खान की आगामी फिल्म दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से नजर आने वाली है। इस फिल्म के पहले दो पार्ट दबंग 1 और दबंग 2 में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के पत्नी की भूमिका निभाई थी जो एक बेहद साधारण किरदार था, लेकिन जानकारी के मुताबिक दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा को भी कुछ एक्शन सीन्स देने पड़ेंगे इस वजह से सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही है।
सलमान खान के साथ हिट रही है सोना की जोड़ी
बॉलीवुड की बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आयी हैं। सोनाक्षी सिन्हा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की सफल फिल्म दबंग के तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाली है। इस फ़िल्म के पहले दो पार्ट में साधारण गृहणी का किरदार निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में एक्शन सीन करती हुई नजर आएंगी। यही वजह है कि वह जिम में अपना पसीना बहा रही है। उनकी मेहनत को देखकर खुद सलमान खान भी बेहद दंग है। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग-3 2023 के अंत तक रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे है।