बॉलीवुड की कई अभिनेत्रिया अक्सर सुर्खियों में बने रहने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है और कई बार वह इसमें सफल भी हो जाती है। ताजा मामला बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा हुआ है जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वह बहुत ही जल्द सलमान खान के परिवार की बहू बनने जा रही थी, इन बातों में कितनी सच्चाई थी इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल था लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो बेहद वायरल हो रही है।इस तस्वीर में उन्होंने अपने रिंग फिंगर में एक रिंग पहन रखा है इसको देखने के बाद उनके सगाई की बात सच होती हुई नजर आ रही है।सोनाक्षी सिन्हा ने खुद इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसके बाद यह खबर बहुत तेजी से फैल रही है कि सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
सोनाक्षी ने किया फैंस के साथ भद्दा मजाक, फिर खुद खुलासा किया की नहीं हुई है उनकी सगाई
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जो मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है उनके सगाई की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। बताया जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द सलमान खान के दोस्त बंटी सजदेह के साथ सगाई करने वाली है, इस बात की पुष्टि करते हुए खुद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह रिंग दिखाती हुई नजर आ रही है और तस्वीर के देखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के लिए शुभकामनाओं का तांता लग गया।इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोग तो यह तक कहने लगे कि सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली और किसी को पता तक नहीं चला लेकिन लगातार मिल रही बधाई संदेशों को बीच मे रोकते हुए खुद सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इस तस्वीर पर सफाई पेश की है।
सगाई की नही बल्कि ब्रांड की अंगूठी दिखाई सोनाक्षी सिन्हा ने
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बेहद चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक रिंग पहनी हुई नजर आ रही थी इस तस्वीर को देखने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि सोनाक्षी सिन्हा में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है लेकिन अब खुद सोनाक्षी ने सामने आकर इन अफवाहों का जवाब दिया है।सोनाक्षी सिन्हा ने अपने उस तस्वीर के बारे मे बताते हुए कहा कि आप लोगो को मैंने बहुत परेशान किया,आज मेरे लिए यह बड़ा दिन है ,आज मैं अपना खुद का ब्रांड पेश करने जा रही जी “soezi”। इस तस्वीर में दरअसल जो अंगूठी सोना ने पहन रखी है वह उनकी खुद के ब्रांड की है और तस्वीरों के जरिये वह उसी को दिखा रही थी लेकिन अफवाहें उनकी सगाई की उड़ गई बहरहाल बात चाहे जो भी हो सोनाक्षी सिन्हा ने जिस मकसद के लिए वह तस्वीर डाली थी वह पूरी हो गयी क्योंकि इस तस्वीर के जरिये वह सुर्खियों में छा गयी।