बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान अक्सर चर्चाओं में घिरे रहते है। शाहरुख खान कभी अपनी आने वाली फ़िल्मो को लेकर सुर्खियों में बने रहते है तो कभी अपने निजी जिंदगी की वजह से। अभी हाल ही में शाहरुख खान इसलिए सुर्खियों में थे क्योंकि लगभग 3 महीने बाद उनके बेटे आर्यन खान की एक झलक देखने को मिली थी जो जेल से छूटने के बाद गायब थे। शाहरुख के बेटे आर्यन अपनी बहन सुहाना के साथ आईपीएल ऑक्शन के दौरान दिखे थे। शाहरुख खान इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए है और उनके चर्चा में बने रहने की वजह है उनकी पिछले महीने लंदन से लौटी बेटी सुहाना खान। सुहाना खान पिछले महीने ही पढ़ाई करने के बाद वापस लौटी है।
शाहरुख खान की बेटी पहले भी बटोर चुकी है सुर्खिया
शाहरुख खान इतने बड़े सेलिब्रिटी है कि उनके घर के आस पास हमेशा मीडिया का जमावड़ा लगा होता है और उनके साथ होने वाले पल पल की जानकारी मीडिया खबरों में देती रहती है। पिछले ही महीने लंदन से लौटी शाहरुख की बिटिया इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है। 2016 में भी इससे पहले शाहरुख की बिटिया चर्चे में आई थी जब उनके बिकिनी पिक्स बीच पर से वायरल हो गए थे और अब सुहाना के 2022 में इंडिया वापस आने पर एक बार फिर से उनके और उनके बॉयफ्रेंड के चर्चे शुरू हो गए है।
अनन्या पांडेय के भाई को कर रही डेट सुहाना?
शाहरुख खान इतने बड़े स्टार है कि अगर उनके घर पर कोई परिंदा भी पड़ मरता है तो यह खबर सुर्खियों में आ जाती है लेकिन यह खबर तो उनकी बेटी को लेकर है जो इन दिनों एक लड़के के साथ घूमती दिखाई दी रही है। माना जा रहा है कि यह अनजान लड़का सुहाना खान का बॉयफ्रेंड है। अभी पिछले ही महीने लंदन से वापस लौटी सुहाना अपने भाई के साथ सबसे पहले तो आईपीएल के ऑक्शन के दौरान दिखी थी लेकिन उसके बाद वह एक लड़के के साथ दिखाई दे रही है। इस लड़के का नाम आहान पांडेय बताया जा रहा है और यह बॉलीवुड की नई अभिनेत्री अनन्या पांडेय का भाई बताया जा रहा है। आहान और सुहाना को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा रहा है अब देखना है शाहरुख खान का इस बारे में क्या बयान आता है क्योंकि शाहरुख अक्सर मीडिया पर्सन को उनके बच्चों की निजी जिंदगी से दूर रहने की रिक्वेस्ट करते नजर आते है। इसी साल 22 वर्ष की हो चुकी सुहाना खान इंग्लैंड के अर्डिंगली कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद जनवरी में वापस लौटी है।