बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के बारे में अक्सर यह बात कही जाती है कि उनके लिए रिश्ते मायने नहीं रखते। लोगों का कहना होता है कि यह बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपना फायदा देखते हैं और हाल ही में एक बार फिर से लोगों ने कुछ ऐसा ही नजारा सोनम कपूर के साथ में देखा है। बीते दिनों में सोनम कपूर की दादी निर्मल कपूर 90 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चल बसी थी। उनके गुजरने पर पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था और सभी लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि नजर आ रहे थे। अभी लेकिन उन्हें गुजरे कुछ दिन ही हुए हैं कि सोनम कपूर ने एक ऐसी हरकत कर दी है जो लोगों को नागवार गुजरी है और सभी उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
सोनम कपूर दादी के निधन पर आंसू बहाती आई थी नजर

निर्मल कपूर के निधन पर कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक-एक करके बॉलीवुड के सभी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर निर्मल कपूर की पोती सोनम कपूर भी खूब आंसू बहा रही थी। सोनम बचपन से ही अपनी दादी के दिल के बेहद करीब थी। ऐसे में उनके गुजरने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी। लोगों को लगा था कि सोनम कपूर को अपने दादी के खोने का बेहद दुख है लेकिन दादी के गुजरने के तीन दिन बाद ही अब वह फैशन स्टाइल में चूर हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने लहंगे और साड़ी में कई तस्वीरों को शेयर किया है जिसके बाद लोग उन्हें काफी भला बुरा सुना रहे हैं।
सोनम कपूर ने शेयर की लहंगे में अपनी तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को अपने लहंगे और साड़ी में नई तस्वीरों को शेयर करना महंगा पड़ गया। दरअसल अपनी दादी के गुजरने के तीन दिन बाद ही सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैशन को दिखाने लगी है। जिसकी वजह से ही लोग खुश नहीं है। हालांकि सोनम को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ रहा है। सोनम कपूर ने अपनी तस्वीरों को इस वजह से शेयर किया है क्योंकि 8 तारीख को ही उनकी शादी की एनिवर्सरी थी और ऐसे में उन्होंने अपने पति के साथ और रोमांटिक तस्वीरें को शेयर करके खूबसूरत पल व्यतीत किया है। लेकिन लोगों को इस बात से खुशी नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर की दादी गुजरी है और ऐसे में उनका इस तरह से फैशन का दिखावा करना बिल्कुल सही नहीं है।