पत्नियों को रोता बिलखता छोड़कर कम उम्र में ही स्वर्ग सिधार गए बॉलीवुड के यह सितारे, अब ऐसी है परिवार की हालत

मनोज कुमार के निधन पर पूरे बॉलीवुड जगत में शोक का माहौल है। 87 वर्ष की उम्र में यह अभिनेता इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है। उनके जाने के बाद उनके परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब कोई बॉलीवुड सितारा अचानक से इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के नाम जो कम उम्र में ही अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

सतीश कौशिक

बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और शानदार डायरेक्टर रह चुके सतीश कौशिक महज 66 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चल बसे थे। मार्च के महीने में ही इस अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद उनकी पत्नी और उनकी बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनके गुजरने के लगभग 2 साल के बाद भी उनकी पत्नी और उनकी नन्ही सी बेटी उन्हें हर रोज याद करती है और उनकी याद में आंसू बहा रही है।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में आश्चर्य फैल गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी उम्र काफी कम थी और वह अपने बेटे की शादी की तैयारी में व्यस्त थे। सिर्फ 57 वर्ष की उम्र में ही ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसकी वजह से हर कोई बेहद दुखी था। उनके जाने के बाद उनकी पत्नी नीतू सिंह तो जैसे खुद को संभाल ही नहीं पा रही थी। वही उनके बेटे रणबीर कपूर की हालत भी बेहद खराब थी। नीतू सिंह के सामने आज भी ऋषि कपूर की बात आती है तो उनकी आंखें नम हो जाती है और उन्हें याद करने लगती है।

इरफान खान

इरफान खान बॉलीवुड के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक थे और उन्हें लंबी रेस का घोड़ा कहा जाता था। लेकिन अचानक ही वह कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चल बस। जाते जाते वह इस दुनिया में अपनी पत्नी को अकेला छोड़ गए जो आज भी अपने पति को याद करके खूब आंसू बहा रही है। इरफान के निधन पर पूरे बॉलीवुड के कलाकारों ने शोक प्रकट किया था।

मनोज कुमार

मनोज कुमार हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चल बसे हैं उनके जाने के बाद उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत भी बेहद खराब है उनकी रोते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो बेहद विचलित करने वाली है और हर कोई उनके जाने का अफसोस करता हुआ नजर आ रहा है।

About gyansankhya

Shubham Tiwari is the Founder and editor of Gyan Sankhya. Having more than 5+ years of experience in Bollywood News writing covering all the biggest happenings of The B-Town.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *